कटनी (18 अक्टूबर)- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा शहडोल के उपचुनाव का कार्यक्रम जारी किया जा चुका है। शहडोल लोकसभा में जिले की विधानसभा कम्रांक 91-बड़वारा भी शामिल है। यहॉं पर शांतिपूण और निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हो इसके मद्धेनजर जिला स्तरीय स्टेंडिंग कमेटी की बैठक का आयोजन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशेष गढ़पाले ने बुधवार को किया है। स्टेंडिंग कमेटी की जिला स्तरीय बैठक 19 अक्टूबर बुधवार को दोपहर 3 बजे से जनपद पंचायत बड़वारा के सभा कक्ष में आयोजित होगी। बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों के साथ ही राजनैतिक दलों के संबंधित सदस्य उपस्थित रहेंगे।
क्रमांक/171/771/सुनील वर्मा/दुबे/मिश्रा

0 comments:
Post a Comment