जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिये निर्देश

लोकसभा निर्वाचन के आचार संहिता लागू रहने तक जन-प्रतिनिधियों को दी जाने वाली सुविधायें ली जायें तत्काल वापस
कटनी (17 अक्टूबर)- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने आर्दश आचरण संहिता लागू होने पर तत्काल जिले के समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का परिपालन तत्काल सुनिश्चित करें। जारी निर्देशों के तहत लोकसभा उपनिर्वाचन की आदर्श आचार संहिता लागू रहने की अवधि तक उन्हे प्रदाय की गई विभागीय सुविधायें तत्काल वापस ली जायें।

            जिला निर्वाचन अधिकारी ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं कटनी विकास प्राधिकरण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कटनी, रीठी, बड़वारा, विजयराघवगढ़, बहोरीबंद, ढीमरखेड़ा, सचिव कृषि उपज मंडी, मुख्य नगर पालिक अधिकारी, नगर परिषद बरही, विजयराघवगढ, प्रभारी अधिकारी स्थापना सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आज 17 अक्टूबर को आदर्श आचरण संहिता लागू हो जाने पर तत्काल जनप्रतिनिधियों को दी गई विभागीय सुविधायें वापस लेकर पालन प्रतिवेदन से अवगत करायें।
Share on Google Plus

About DISTRICT PUBLIC RELATION OFFICER - KATNI (M.P.)

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment