अब इलेक्शन मोड में आ जायें सभी अधिकारी, गंभीरता से लें निर्वाचन का कार्य - कलेक्टर श्री गढ़पाले

जाति प्रमाण पत्र जारी करने का कार्य 30 नवम्बर तक करें पूर्ण,
अन्यथा एसडीएम को वेतन नहीं
समय-सीमा की बैठक संपन्न
कटनी (17 अक्टूबर)- अब सभी अधिकारी इलेक्शन मोड पर आकर कार्य करें। निर्वाचन के कार्य को गंभीरता से लें। किसी भी प्रकार की कोताही चुनाव के कार्यों में न हो। ये सुनिश्चत कर लें। यह साफ-साफ निर्देश सोमवार को कलेक्टर सभागार में आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने सभी अधिकारियों को दिये। बैठक में उन्होने सभी अधिकारियों को निर्वाचन में उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों की पूरी एक्सरसाईज अभी से कर लेने की बात कही। कलेक्टर ने आदेश देते हुए कहा कि निर्भीकता के साथ निष्पक्ष निर्वाचन कराना हमारी जिम्मेदारी है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। संपत्ति विरुपण के तहत भी संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने के लिये उन्होने निर्देशित किया।
            टीएल मीटिंग में भी प्राथमिकता पर निर्वाचन कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री गढ़पाले ने सभी अधिकारियों को चुनाव संबंधित सभी जानकारी निर्वाचन शाखा में अतिशीघ्र उपलब्ध कराने के आदेश दिये। उन्होने कहा कि अभी से ऑर्ब्जबर के लिये फोल्डर तैयार करने के साथ ही सभी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारी द्रुतगति से की जायें। बैठक में जानकारी देते हुए कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन के लिये कंट्रोल रुम की स्थापना कलेक्टर कार्यालय में ही की जायेगी। वहीं पेड न्यूज पर निगरानी के लिये मॉनीटरिंग भी यहीं स्थापित किया जायेगा।
जाति प्रमाण पत्र जारी करने का कार्य 30 नवम्बर तक करें पूर्ण,
अन्यथा एसडीएम को वेतन नहीं
            समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने लोक सेवा गारंटी अधीनियम के तहत अभियान चलाकर जारी किये जा रहे जाति प्रमाण-पत्रों का कार्य जिले में हर हाल में 30 नवम्बर तक पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिये। उन्होने तल्ख लहजे में दो टूक कहा कि यदि 30 नवम्बर तक यह कार्य पूर्ण नहीं हुआ और जिस भी एसडीएम के यहॉं पेंडेंसी रही उसका वेतन नही निकाला जायेगा। तबतक कार्य पूर्ण नहीं किया जायेगा।
कलेक्टर, कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के लिये दें अपडेट जानकारी
            बैठक में कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को भोपाल में आयोजित होने वाली कलेक्टर, कमिश्नर्स कॉन्फ्रेंस के लिये अपडेट जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि 22 अक्टूबर को फोल्डर तैयार होने के पूर्व अपडेट जानकारी मुहैया करायें।
यह भी दिये निर्देश
            समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री गढ़पाले ने अन्य महत्वपूर्ण निर्देश भी अधिकारियों को दिये। जिसमें -
  • सभी विभाग प्रमुखों को अधीनस्थ स्टाफ से घर में शोचालय होने व उपयोग किये जाने संबंधी प्रमाण पत्र लेने के बाद ही सैलरी जारी करने के निर्देश दिये।
  • हितग्राहियों से प्रत्यक्ष रुप से जुड़े विभागों को कोई भी सुविधा या योजना का लाभ घर में शौचालय होने और उपयोग में लाये जाने के आशय का प्रमाण पत्र दिये जाने पर ही देने के निर्देश दिये।
  • प्राकृतिक प्रकोप की राहत राशि का संपूर्ण लेखा-जोखा तैयार करने के साथ ही सभी प्रभावितों को वितरित हुई या नहीं, इसकी रिपोर्ट एकत्रित करने के निर्देश कलेक्टर ने दिये। उन्होने आदेश देते हुए कहा कि यदि किसी अधिकारी के पास राशि उपलब्ध होने के बाद भी प्रभावित को राहत राशि उपलब्ध न कराई हो तो वेतनवृद्धि रोकने का प्रस्ताव मेरी तरफ से संभागायुक्त को भिजवायें।
  • बैठक में संबंधित अधिकारियों को योजनाओं का लाभ अधिकारियों को उपलब्ध कराने के बाद संबंधित पोर्टल में ऑनलाईन एंट्री करने के निर्देश दिये।
साथ ही पीजीआर, सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों को तत्काल निराकृत करने और लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत आने वाली सभी सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को समय-सीमा में देने की बात कही।
Share on Google Plus

About DISTRICT PUBLIC RELATION OFFICER - KATNI (M.P.)

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment