कटनी (18 अक्टूबर)- सहायक व्यय प्रेक्षक बड़वारा के निर्देशन में निर्वाचन व्यय मॉनीटरिंग के लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने व्यय लेखा टीम गठित की है। टीम के प्रभारी सेल्स टेक्स ऑफीसर मनीष महारणवर होंगे।
व्यय लेखा टीम में जिला पंचायत के लेखापाल रामायण वर्मा एवं डाटाएन्ट्री ऑपरेटर भूपेन्द्र सिंह परिहार को सहायक के रुप के रखा गया है। यह टीम सहायक रिटर्निंग अधिकारी विधानसभा क्षेत्र बड़वारा के कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में कार्यरत रहेगी।
टीम को निर्देशित किया गया है कि वे रिर्टनिंग अधिकारी और सहायक व्यय प्रेक्षक के निर्देशों का पालन करते हुए निर्वाचन व्यय संधारण एवं समय-सीमा में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल को जानकारी भेजना सुनिश्चित करेगी।
क्रमांक/173/773/सुनील वर्मा/दुबे/मिश्रा
'top job gyan'very good information frinds ,apki post bhahut achhi lagi thanku frind'good work'
ReplyDelete