शस्त्र अनुज्ञप्तियॉं तत्काल प्रभाव से निलंबित

कटनी (18 अक्टूबर)- शहडोल लोकसभा उपनिर्वाचन 2016 की अधिसूचना जारी होने के साथ ही जिले के निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता प्रभावी हो गई है। 
             लोकसभा उपनिर्वाचन अवधि में चुनाव प्रचार प्रसार, रैली, आमसभा करने के साथ सांप्रदायिक सद्भाव, लोक व्यवस्था एवं कानून व शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये जिला मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले द्वारा निर्वाचन प्रकिया के दौरान जिला अंर्तगत समस्त शस्त्र अनुज्ञप्तियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 
                जारी निर्देशों के तहत सभी अनुज्ञप्ति धारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने शस्त्र तत्काल निकटतम पुलिस थानों व आर्म्स डीलरों के यहॉं सेफ कस्टडी हेतु 2 नवंबर तक अनिवार्य रुप से जमा करायें। इस आदेश से मजिस्ट्रेट, पुलिस, सशस्त्रबल, सेना, होमगार्ड, एनसीसी, कॉमर्शियल बैंकों में पदस्थ सुरक्षा गार्डों को मुक्त रखा गया है। 22 नवंबर को निर्वाचन उपरांत जमा शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को वापस किये जायेंगे। शस्त्र जमा कराने के उपरांत जमा किये जाने की रसीद अवश्य प्राप्त करें।
क्रमांक/107/767/सुनील वर्मा/दुबे/मिश्रा
Share on Google Plus

About DISTRICT PUBLIC RELATION OFFICER - KATNI (M.P.)

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment