लोकसभा उपनिर्वाचन के तहत वीडियों निगरानी टीम गठित

कटनी (18 अक्टूबर)- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले द्वारा शहडोल संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव के लिये विधानसभा क्षेत्र बड़वारा में वीडियो निगरानी टीम गठित कर दी गई है। बड़वारा एवं कटनी तहसील हेतु श्रीमती एन्तोनी एक्का वानखेड़े तहसीलदार एवं सतीश लिखितकर पटवारी बड़वारा को नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में ढ़ीमरखेड़ा तहसील के लिये श्री अरविंद यादव प्रभारी तहसीलदार ढीमरखेड़ा एवं नीरज झारिया पटवारी को नियुक्त किया गया है।
            वीडियो निगरानी टीम को निर्देशित किया गया है कि वीडियो सर्विलेंस टीम विधानसभा क्षेत्र में व्यय से संबंधित सभी घटनाओं एवं साक्ष्यों की वीडियो शूटिंग कराना सुनिश्चत करेंगी। शूटिंग के प्रारंभ में घटना के नाम, प्रकार, तारीख, स्थान और घटना संचालन करने वाली पार्टी और अभ्यर्थी का नाम स्वर प्रणाली (वॉयस मोड) में रिकॉर्ड करें। वह वाहनों, घटनाओं, पोस्टरों, कटआऊट का इस तरह से वीडियो लेना सुनिश्चित करें की प्रत्येक वाहन का साक्ष्य उसका निर्माण और रजिस्ट्रेशन संख्या फर्नीचर की संख्या बैनर इत्यादि स्पष्ट दिखाई दे। जिससे व्यय का अनुमान लगाया जा सके।
            सभाओं, रैलियों, जुलूसों इत्यादि में प्रयोग किये गये वाहनों, कुर्सियों, फर्नीचर, लाईट, लाउड स्पीकर इत्यादि की अनुमानित संख्या और प्रकार की भी संपूर्ण वीडियोग्राफी वीएसटी टीम करेगी। भाषण एवं अन्य घटनाओं को भी रिकॉर्ड किया जाये। रिकॉर्डिंग उपरांत जिला निर्वाचन कार्यालय अधिकारी को सौपेंगे। यह टीम भारत निर्वाचन आयोग द्वारा व्यय निगरानी टीमों के लिये निर्धारित कर्तव्यों के पालन हेतु उत्तरदायी होंगी।

क्रमांक/172/772/सुनील वर्मा/दुबे/मिश्रा
Share on Google Plus

About DISTRICT PUBLIC RELATION OFFICER - KATNI (M.P.)

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment